सप्ताह 1 के लिए वर्षाः (18 से 24 मार्च, 2021)
उत्तर पश्चिम तथा मध्य भारत के नजदीक और सुदूर दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमानः उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य तथा सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान। देश के शेष भागों में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है।
सप्ताह 2 के लिए वर्षाः (25 से 31 मार्च, 2021)
किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण, देश के उत्तरी भागों में सामान्य से कम वर्षा गतिविधि रहने का अनुमान है। बहरहाल, दक्षिणी प्रायद्वीप भारत में हवा की अनिरंतर स्थिति के कारण दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ वर्षा तथा बिजली कड़कने के साथ हल्की से मामूली वर्षा का अनुमान है। इस प्रकार वर्षा गतिविधि के उपर्युक्त क्षेत्र में सामान्य तथा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष भागों में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है।
सप्ताह 1 एवं 2 के लिए तापमानः (18 से 31 मार्च, 2021)
सप्ताह 1 के दौरान देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं देखा गया है ।
सप्ताह 2 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में संभावित सूखे मौसम के कारण (दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के बाहर) अधिकतम तापमान के देश के ज्यादातर भागों में धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है,इसलिए उत्तर-पश्चिम पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य तथा सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है। दक्षिण प्रायद्वीपीय एवं समीपवर्ती मध्य भारत में इनके सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है।
तो किसान भाइयों ये मौसम की जानकारी आप अपने अन्य किसान दोस्तों को भी जरूर शेयर करें तथा मौसम की जानकारी पाने के लिए कृषि वाणी वेबसाइट क पुश नोटिफिकेशन बटन को क्लिक करें जिससे आपको हमारे द्वारा प्रकाशित समाचार तुरंत आपको मिल सके आप हमें फेसबुक,ट्विटर,लिंक्ड इन ,इंस्टाग्राम ,कू ,यूट्यूब पर भी फॉलो करें जिससे हमारे अन्य सभी कृषि से जुड़े सभी प्रकाशित समाचार आपको मिल सके