2 जून को अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज के साथ वर्षा
बिजली चमकने तथा तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार
2 जून : पूर्वी राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज के साथ वर्षा, बिजली तथा तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान, पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) बहने तथा जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्रों एवं सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा बहने का अनुमान है।
- पश्चिम राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज/धूल भरी आंधी के साथ वर्षा, बिजली चमकने तथा तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान
- असम एवं मेघालय में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल और केरल तथा माहे के अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
- उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) बहने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
3 जून : पूर्वी राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज के साथ वर्षा, बिजली तथा तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान, झारखंड एवं केरल तथा माहे के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान और मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा बहने का अनुमान है।
- पश्चिम राजस्थान के अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज/धूल भरी आंधी के साथ वर्षा, बिजली चमकने तथा तेज हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान है।
- असम एवं मेघालय तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
- दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) बहने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
4 जून : केरल एवं माहे के अलग अलग स्थानों पर आंधी-गरज के साथ वर्षा, बिजली तथा तेज हवा (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) बहने का अनुमान है तथा पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा बहने का अनुमान है।
- असम एवं मेघालय तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
- दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) बहने का अनुमान है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
Comments are closed.