- Sponsored -

- Sponsored -

कोरोना में इम्युनिटी मजबूत करने के लिए ये काढ़ा पिएं

763

गांव के पुराने लोग या वैध जी आज भी शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए कई प्रकार का काढ़ा पिया करते थे जी हां ये सच है ।पर इस कोरोना ने सबका गणित बिगाड़ दिया है ऐसे में हम गांव एक्सप्रेस आपको शरीर को स्वस्थ एवम निरोग रखने के लिए कुछ जानकारी शेयर कर रहे हैं जिससे आप अपने शरीर   को बलवान बनाने एवम प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करेगी इसके लिए आप घर में ही कुछ सामान को इकठ्ठा कर पूर्ति कर सकते हैं  , कोरोना जैसी बीमारी में खुद को मजबूत रखने के लिए घर पर कोई हर्बल काढ़ा का सेवन कर सकते हैं  हम आपको काढ़ा बनाने कि जानकारी बता रहे हैं, 

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने की विधि
 
सामग्री  
तुलसी – 4 पत्ते ( इतवार को नहीं तोड़ने)
दालचीनी छाल – 2 टुकड़े
सोंठ – 2 टुकड़े
काली मिर्च-1
मुनक्का-4
 
हर्बल टी या काढ़ा बनाने के लिए तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का को एक साथ पानी में उबाल लें और छानकर इस पानी का सेवन करें। ऐसा आप दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं। अगर आपको इस काढ़े को पीने में परेशानी आए तो टेस्ट के लिए आप इसमें गुड़ या नींबू का रस मिला सकते हैं। इसे आप पूरे परिवार को सेवन कराइए और स्वस्थ रहिए। 
अगर आपको इसमें दिए गए किसी भी सामग्री से एलर्जी है  तो आप अपने नजदीकी डॉक्टर या वैध से सम्पर्क कर अन्य सामग्री के प्रयोग कि जानकारी ले सकते हैं 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.