- Sponsored -

- Sponsored -

किसान भाइयों 5 अप्रैल, 2020 का मौसम पूर्वानुमान

583
किसान भाइयों आप तक गांव एक्सप्रेस के टीम के माध्यम से मौसम की सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास है जिससे आने वाले फसलों के कटाई में कोई संकट उत्पन्न न हो देश में मौसम पल पल करवट ले रहा है भारत के कई पूर्वोत्तर राज्यों में जहाँ तेज हवाएं चल रही है वहीँ कुछ राज्यों में तेज धुप की स्थिति बानी हुई अभी कई राज्यों में फसलों के कटाई का समय है और मौसम के अनुसार ध्यान रखने की जरूरत है 

देश भर में बने मौसमी सिस्टम के अनुसार उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल को दस्तक दे सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ बनी हुई हैं।दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल में भी एक-दो स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की प्री-मॉनसून वर्षा हुई है।

गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई है। कई स्थानों पर अधिकतम 40 डिग्री या उससे भी ऊपर पहुँच गया।

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, और ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं पर तेज़ बौछारें गिरने या ओलावृष्टि होने की संभावना है।

6 अप्रैल की दोपहर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में एक-दो जगहों पर धूल भरी आंधी आंधी की आशंका है।

तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय भागों और केरल में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ तेज़ प्री-मॉनसून बौछारें गिर सकती हैं।

  साभार: skymetweather.com   

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.